*संजयनगर खेड़ा में मीना शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई, बच्चों को बांटे फल* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में आगे आईं मीना शर्मा, चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान*

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को बांटी फल की टोकरियां

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

रुद्रपुर। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत संजय नगर खेड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरियां तथा बच्चों को फल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद मीना शर्मा ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को चुनरी ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिलाओं को फलों की टोकरी के साथ अन्य उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, जिला महामंत्री प्रीति धीर, शालिनी शर्मा, लक्ष्मी भारद्वाज, प्रोन्नति शाह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement