*किच्छा में दो युवकों से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद, गिरफ्तार*
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को कोतवाली किच्छा पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चीनी मिल के पास से जितेन्द्र कश्यप (19) निवासी वार्ड नंबर 16, किच्छा को एक अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में रोहित कश्यप (22) निवासी विकास कॉलोनी, वार्ड नंबर 16, किच्छा को किशनपुर क्षेत्र से एक अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।











