*राजीव गांधी की जयंती पर ममता रानी ने किया नमन, कहा- आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय*

Spread the love

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कार्यकाल में देश ने तकनीकी और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं तथा भारत कंप्यूटर युग की ओर अग्रसर हुआ। उन्होंने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर देश को नई दिशा देने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली और अविस्मरणीय रहा है। राजीव गांधी की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश के विकास को गति देने का प्रयास किया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है कि आज भारत का युवा पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के विकास और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण भसीन, गणेश उपाध्यक्ष, दिनेश पंत, रामस्वरूप भारती, राकेश बंसल, अशफाक अंसारी, प्रीति साना, सुनील चुघ, रामकुमार गुप्ता, ललित बिष्ट, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, अशोक मंडल, विमल घरामि, प्रधान मंडल, सुमित मजूमदार, जयदेव मदक, कमर खान, मोहन कुमार, अजीत मजूमदार, अकील मियां, इरफान अली, विकास विश्वास, भुवन चंदोला, उमा सरकार, सरोज शर्मा, मोनिका डाली, आबिद हुसैन, गणेश दास, अजय, संजय सरकार, तपन पाल, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *