*गदरपुर में 6.705 किलो डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

Spread the love

*गदरपुर में 6.705 किलो डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। बरामद डोडे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम काशीपुर हाईवे पर सघन चेकिंग कर रही थी। वन विभाग बैरियर मसीद से करीब 50 मीटर पहले पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगली पुत्र रामभरोसे (30), निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने डोडा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 249/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय, प्रभारी चौकी महतोष, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या और कांस्टेबल सीपी कुन्दन सिंह शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *