*चंडीगढ़ के चार स्कूलों को धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप, परिसर कराए गए खाली*
चंडीगढ़। शहर के चार स्कूलों को मंगलवार सुबह धमकी भरे कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। धमकी की सूचना के बाद स्कूलों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल पुलिस कॉल के स्रोत और धमकी की वास्तविकता की जांच में जुटी है।







