किच्छा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया समर्थन

Spread the love

किच्छा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया समर्थन

राजेश शुक्ला बोले—आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होगी

राजेश शुक्ला ने कहा—समाज निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

 

किच्छा। अंबेडकर पार्क में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को अपनी प्रमुख मांगों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन ₹140 की बढ़ोतरी शामिल है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर बिना अतिरिक्त अहर्ता के ₹10 लाख की सहायता, विभाग द्वारा प्रस्तावित ₹300 की कटौती को निरस्त करने तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली से मुक्त रखने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि वे इन मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की बुनियादी संरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं, ऐसे में उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

धरना स्थल पर मुन्नी ठाकुर, कुसुम लता, धना देवी, शशि बिष्ट, गीता देवी, हेमा, मंजू, नीतू, गीता पाठक, माया, हंसा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, उपाध्यक्ष पूरन भट, महामंत्री मुकेश कोली, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन वाल्मीकि, संदीप अरोड़ा, मूलचंद राठौर समेत कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *