महापौर विकास शर्मा को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं

महापौर विकास शर्मा को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं

रुद्रपुर। शहर के महापौर विकास शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर ने महापौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा के नेतृत्व में रुद्रपुर नगर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने महापौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement