*सड़क हादसों में तीन की मौत, पूर्व विधायक ठुकराल ने परिजनों को बंधाया ढांढस*

Spread the love

*सड़क हादसों में तीन की मौत, पूर्व विधायक ठुकराल ने परिजनों को बंधाया ढांढस*

रुद्रपुर। विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सोमवार रात रिंग रोड के पास साई बिहार कॉलोनी निवासी दंपति सुनीता यादव और संतोष यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं शिवनगर निवासी राम बेटी की भी महतोष के पास हुए सड़क हादसे में जान चली गई।

तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान ठुकराल ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आग्रह किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *