*काली मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर राजकुमार ठुकराल ने रवाना किए कांवड़िये* *राजकुमार ठुकराल बोले- आस्था, भक्ति और एकता का प्रतीक है कांवड़ यात्रा*

Spread the love

काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों को हरिद्वार के लिए किया रवाना

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर कांवड़ियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान शिव के भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

हरिद्वार रवाना होने वाले कांवड़ियों में एडवोकेट देवेश दिवाकर, आदित्य धीमन, राजू गुप्ता, रोहित कोली, गब्बू, अनुभव पाल, अमन कोली, गौरव शर्मा, अनमोल तोमर, राजेश, कपिल कोली, मनीष कोली, इशू राजपूत, विशाल बाला, राजेश कोली, अंकित, कमल, अमित पटेल, मोहित, अंशु पाल, देव प्रजापति, सचिन, मोहित कोली, वंश पाल, कल्याण, अंशुल गुप्ता, रोहित गंगवार, अमन पाल, अर्जुन, गौरव सक्सेना, बंटी शर्मा, रोहित सक्सेना, विपिन, दिव्यांशु, अरविंद कोली, देबू, नन्नू, सुनील, मनीष सोनी, विक्की, हरकिशन, रिंकू, विचित्र सिंह, प्रिंस, रोहित आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद नत्थू लाल गुप्ता, समाजसेवी संजय ठुकराल, अभिषेक शुक्ला, प्रमोद शर्मा, विपिन शर्मा और रुद्रांश सहित अन्य लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें हरिद्वार के लिए रवाना किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *