*विश्वजीत निर्विरोध छात्र उपाध्यक्ष निर्वाचित* *विधायक शिव अरोरा ने अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं, कार्यालय के बाहर छात्रों ने आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न*

*विश्वजीत निर्विरोध छात्र उपाध्यक्ष निर्वाचित*

*विधायक शिव अरोरा ने अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं, कार्यालय के बाहर छात्रों ने आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न*

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। छात्र उपाध्यक्ष पद पर विश्वजीत के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद विश्वजीत अपने समर्थकों और साथियों के साथ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया तथा छात्र उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थक छात्रों ने विधायक कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

विधायक शिव अरोरा ने विश्वजीत के साथ मौजूद पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। विश्वजीत की महाविद्यालय में सक्रियता, छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर समन्वय और छात्र हितों से जुड़े कार्यों के कारण उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं होना साथियों के विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी आवाज को महाविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्वजीत को छात्र उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करना चाहिए तथा महाविद्यालय के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मामलों में वह विश्वजीत और छात्र संघ के साथ खड़े हैं। छात्र संघ एवं महाविद्यालय के विकास से संबंधित विषयों में विधायक स्तर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर छात्र नेता इमरान सैफी, सौरभ राठौर, राहुल गुप्ता, मोहित कक्कड़, शुभम मेहरा, दीपक भट्ट, विपिन पांडे, सागर साहनी, शुभम साहनी, वासु गुम्बर समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement