*बद्रीनाथ धाम के लिए 32 वरिष्ठ तीर्थयात्री रवाना*
*विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद*
रुद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत शुक्रवार को सुंदरपुर स्थित काली मंदिर से 32 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का दल श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला पर्यटन विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के माध्यम से आयोजित इस यात्रा के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के चिन्हित धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों को तीर्थधामों के दर्शन कराने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना करना विशेष आध्यात्मिक अवसर है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जीवन के इस पड़ाव पर बुजुर्ग श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें और तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सभी यात्रियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए बद्री विशाल से क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने का आग्रह किया।
तीन दिन में बद्रीनाथ पहुंचेंगे यात्री
कार्यक्रम के अनुसार 32 सदस्यीय दल 25 सितंबर को सुंदरपुर-दिनेशपुर से रवाना होकर खैरना और अल्मोड़ा होते हुए कौसानी पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम होगा। 26 सितंबर को कौसानी से बैजनाथ दर्शन के बाद कर्णप्रयाग होते हुए पिपलकोटी में रात्रि विश्राम किया जाएगा। 27 सितंबर को दल पिपलकोटी से श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचेगा और दर्शन करेगा। वापसी में दल पिपलकोटी, कर्णप्रयाग, कौसानी, रानीखेत और खैरना होते हुए सुंदरपुर के काली मंदिर पहुंचेगा।
यात्रियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था निर्धारित पर्यटन आवास गृहों में की गई है। चिकित्सा जरूरतों के लिए फर्स्ट एड किट तथा यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित गाइड भी दल के साथ भेजा गया है।
यात्रा पर जाने वालों में निर्मल मंडल, बनोमाला मंडल, विमल विश्वास, सरस्वती विश्वास, नीलिमा, लक्ष्मी, काली विश्वास, प्रेमवती मंडल, नगोन बाघाड़, अंजली बाघाड़, सुमति पटवारी, जया मंडल, जगदीश मंडल, काजल विश्वास, गोरेंग साना, शांति साना, तारापद सरदार, सुधा सरदार, पूर्णिमा ढाली, जतिन, शोमा रानी, हीरालाल राय, गंगा राय, निर्मल कुमार सरकार, अनिमा सरकार, सुशांत सरदार, सविता सरदार, भूपाल मंडल, जयन्ती मंडल, विलास हलदार, बिजोली हलदार एवं नीलिमा तरफदार शामिल हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पंकज सरदार, अनूप सरदार, मिथुन ढाली, मनु चौधरी, सुबल मंडल, गणेश ढाली, बनमाली, अमर विश्वास, आकाश ढाली और इंद्रपाल चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


