*ममता रानी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड़गे की जनसभा को सफल बनाने का लिया संकल्प* *ममता रानी बोलीं, खड़गे की जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यकर्ता*

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित जनसभा को लेकर रणनीतिक बैठक आयोजित

रुद्रपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जनसभा के रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी विजय बुड्ढी, एसआईआर के सह प्रभारी नारायण चंद हालदार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण नेगी, संदीप चीमा, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, नासिर अली एवं पवन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, अधिवक्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा प्रचार-प्रसार अभियान को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में रणजीत राणा, संजीव गुप्ता, पार्षद गौरव गिरी, बाबू खान, राजू कोली, अशफाक अंसारी, मदन खन्ना, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, एडवोकेट मनीष गिरी, एडवोकेट सर्वेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह सोलंकी, उमा सरकार, प्रीति साना, संजय ठुकराल, अशोक शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *