*ईरान को बड़ी कीमत चुकानी होगी, ट्रंप ने दी सबसे खतरनाक हमले की चेतावनी*

  • *ईरान को बड़ी कीमत चुकानी होगी, ट्रंप ने दी सबसे खतरनाक हमले की चेतावनी*

 

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के दौरान वाणिज्यिक जहाजों या कार्गो को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई अमरीका के कब्जे में मौजूद ईरान की जब्त की गई संपत्ति से की जाएगी। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि अमरीका तुरंत युद्धविराम करने के बजाय ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा। श्री ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जहाजों या कार्गो को हुए किसी भी नुकसान का भुगतान ईरान के उस पैसे से किया जाएगा जो अमेरिका के कब्ज़े और नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि ये नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है, लेकिन फिर भी, यही सही और उचित कदम है।

श्री ट्रंप का यह बयान ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में सऊदी जहाजों को निशाना बनाने के एक दिन बाद आया है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढक़र लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल हो गयी हैं। लाल सागर में जहाजों पर हुए हमलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमलों से पहले से ही पैदा हुई दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। ईरान की अरबों डॉलर की जब्त की गई संपत्ति का मामला लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच सबसे विवादित मुद्दों में से एक रहा है। जून में दोनों देशों के बीच हुए समझौते (एमओयू) में इन संपत्तियों को जारी करना एक मुख्य बात थी, लेकिन तनाव बढऩे और दोनों तरफ से सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू होने के कारण वह समझौता असल में खत्म हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ तुरंत युद्धविराम की संभावना को भी खारिज कर दिया और कहा कि लगातार सैन्य दबाव बनाए रखना ज़रूरी है

पर्यावरण संरक्षण एजेंसी में पत्रकारों से बात करते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के खिलाफ़ बहुत अच्छा कर रहे हैं,

Advertisement
Advertisement
Advertisement