*बद्रीनाथ धाम कथित चोरी मामला: आरोपी राजेंद्र चौहान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया*
चमोली। बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान को चमोली की जिला एवं सत्र अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को जोशीमठ स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट हीना कौसर की अदालत में पेश किया। मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
उधर, मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। जांच के क्रम में एसआईटी बद्रीनाथ मंदिर से जुड़े अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







