*पेपर लीक के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, संसद में आएगा नया कानून*

नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोमवार को संसद में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सदन में यह विधेयक प्रस्तुत करेंगे।

प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य प्रतियोगी एवं अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान लागू करना है। सरकार का कहना है कि नए कानून के लागू होने से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा पेपर लीक में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त होगा।

विधेयक पेश होने के बाद उस पर संसद में चर्चा होगी, जिसके उपरांत निर्धारित विधायी प्रक्रिया के तहत इसे आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह कानून परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement