*गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड ने ग्राम टेमरा में दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए लगाया परीक्षण शिविर; 41 लोग लाभान्वित*

Spread the love

ग्राम टेमरा में दिव्यांगों व वृद्धजनों के लिए परीक्षण शिविर, 41 लाभार्थियों का हुआ परीक्षण

एलिम्को विशेषज्ञों ने दिव्यांगों की जरूरतों का किया आकलन, जल्द मिलेंगे सहायक उपकरण

41 लाभार्थियों का पंजीकरण, जल्द वितरित होंगी व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल व श्रवण यंत्र

सीएसआर पहल के तहत टेमरा में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न

गणेशा इकोस्फीयर-एलिम्को की संयुक्त पहल, दिव्यांगों को मिलेंगे आधुनिक सहायक उपकरण

 

रुद्रपुर। गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत ग्राम टेमरा में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए दो दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया। 17 और 18 जुलाई को आयोजित शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

शिविर में कुल 41 जरूरतमंद लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें 32 दिव्यांगजन और 9 वृद्धजन शामिल रहे। विशेषज्ञों ने सभी लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें उपयुक्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड के जनरल मैनेजर (एचआर एवं एडमिन) दीप चंद्र सती तथा योगेश लांबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय और प्रबंधन में शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

शिविर में एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने लाभार्थियों की जांच और परामर्श दिया। टीम में श्रवण विशेषज्ञ डॉ. श्रीओम सिंह, पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. सुकेत वर्मा तथा विपणन सहायक नवीन मिश्रा शामिल रहे। विशेषज्ञों ने श्रवण संबंधी समस्याओं, शारीरिक दिव्यांगता तथा आवश्यक सहायक उपकरणों के संबंध में लाभार्थियों का परीक्षण किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में चिन्हित सभी लाभार्थियों को शीघ्र ही उनकी आवश्यकता के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आधुनिक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अधिक आत्मनिर्भर और सुगम जीवन जी सकें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *