*हंस विहार में रामलीला का मंचन, भारत भूषण चुघ ने किया शुभारंभ*
*सीता स्वयंवर प्रसंग ने मोहा दर्शकों का मन, बोले- भगवान राम के आदर्श सदैव प्रासंगिक रहेंगे*
रुद्रपुर। भूरारानी स्थित हंस विहार फेज-1 की गली नंबर दो में पर्वतीय समाज समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने अपनी पत्नी पूजा चुघ के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता के सीता स्वयंवर प्रसंग का आरती कर शुभारंभ किया तथा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अधर्म के विरुद्ध संघर्ष किया। प्रभु श्रीराम के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमेशा मानव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सदैव सत्य का साथ देना चाहिए, क्योंकि असत्य की राह पर चलकर स्थायी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। उन्होंने सीता स्वयंवर प्रसंग की प्रस्तुति के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पर्वतीय समाज समिति के संरक्षक कल्याण सिंह परिहार, अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष इंदर सिंह रौतेला, महामंत्री हीरा बल्लभ पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय अधिकारी और प्रचार-प्रसार प्रभारी मनोज पालीवाल मौजूद रहे। रामलीला के निर्देशक कल्याण, पीसी शर्मा और लीलाधर पांडेय ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रीरामलीला आयोजक समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र ओली, उपाध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट, सचिव रमेश चंद्र जोशी, उपसचिव सुरेंद्र कपकोटी, कोषाध्यक्ष शिवपाल सिंह भाकुनी और स्वागत अध्यक्ष हरी सिंह अधिकारी सहित अन्य आयोजकों एवं सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रथम वर्ष में आयोजित रामलीला को यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने सामूहिक प्रयास किए।


