स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पिपलिया नंबर एक के नाम
राजकुमार ठुकराल बोले— ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने में खेल प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका
रुद्रपुर। ग्राम मकरदंपुर में स्वर्गीय हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक ने जाफरपुर को 84 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मंडल ने 53, सुरजीत मंडल ने 68 तथा रिक्की मंडल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। इस प्रकार पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिक्की मंडल को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह में निप्रो मंडल, दिलीप सरकार, गौरव मंडल, अमिताभ सरकार, सपन राय, ओमियो विश्वास, ज्योतिष राय, उत्तम मंडल, उत्तम सरकार, अहिल्या सरदार, तुषार सरकार, सौरभ, ईश्वर, जीवन विश्वास, गुरूचंद ढाली, दिनेश मंडल, शंकर, सुरेश बजाज, जयदेव मुखर्जी, विजय मंडल, सुनील चुघ, अशोक यादव, रमेन विश्वास, करन सिंह, पप्पू, राजेश मंडल, आदित्य टिकेदार, मनोज बाला, निमाई मंडल, सिद्धांत सरकार, सपन टिकेदार, कालाचंद सरदार, कृष्णा हाल्दार, गुरूदास राय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।







