पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने नवमीं पर किया कन्या पूजन, राम नवमी की दी शुभकामनाएं

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने नवमीं पर किया कन्या पूजन, राम नवमी की दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर। पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने चैत्र नवरात्र के नौवें दिन अपने आवास पर विधि-विधान से नवमीं की पूजा-अर्चना की तथा कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीमती शर्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement