उत्तराखंड में अन्य राज्यों से ईवीएम मंगाने की मांग, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भेजा संदेश
देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि उत्तराखंड में आगामी चुनावों के लिए उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) पंजाब या झारखंड जैसे अन्य राज्यों से मंगाई जाएं। उन्होंने कहा कि ईवीएम का रीसेट उत्तराखंड पहुंचने के बाद ही किया जाए।
गणेश उपाध्याय ने कहा कि इस व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा ईवीएम को लेकर जनता के मन में मौजूद शंकाओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष एवं विश्वासपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।







