एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान 401 लीटर शराब बरामद, 6 भट्ठियां ध्वस्त, 27 हजार लीटर लहन नष्ट

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान

401 लीटर शराब बरामद, 6 भट्ठियां ध्वस्त, 27 हजार लीटर लहन नष्ट

रुद्रपुर, 1 मार्च 2026। अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान कुल 20 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 401 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, 02 वाहन जब्त किए, 06 अवैध भट्ठियां नष्ट कीं तथा लगभग 27,000 लीटर लहन मौके पर नष्ट कर दिया।

थाना-वार कार्रवाई

कोतवाली कुंडा: 1 अभियोग, 1 गिरफ्तारी, 20 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली काशीपुर: 2 अभियोग, 2 गिरफ्तारियां, 33 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली बाजपुर: 1 अभियोग, 1 गिरफ्तारी, 21 लीटर शराब बरामद; 4 अवैध भट्ठियां नष्ट; 17,000 लीटर लहन नष्ट।

कोतवाली गदरपुर: 3 अभियोग, 2 गिरफ्तारियां; 80 लीटर शराब बरामद; 2 भट्ठियां ध्वस्त; 10,000 लीटर लहन नष्ट।

थाना दिनेशपुर: 1 अभियोग, 1 गिरफ्तारी, 10 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली पंतनगर: 1 अभियोग, 1 गिरफ्तारी, 22 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली ट्रांजिट कैंप: 2 अभियोग, 1 गिरफ्तारी, 28 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली किच्छा: 3 अभियोग, 3 गिरफ्तारियां; 66 लीटर शराब व 1 वाहन जब्त।

कोतवाली सितारगंज: 2 अभियोग, 2 गिरफ्तारियां; 45 लीटर शराब व 1 वाहन बरामद।

कोतवाली नानकमत्ता: 2 अभियोग, 2 गिरफ्तारियां; 55 लीटर शराब बरामद।

कोतवाली खटीमा: 2 अभियोग, 2 गिरफ्तारियां; 21 लीटर शराब बरामद।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement