देहरादून में के. सी. वेणुगोपाल से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों सहित समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पूर्व विधायक ठुकराल ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।







