योग दिवस के प्रचार को लेकर ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, 330 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Spread the love

योग दिवस के प्रचार को लेकर ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, 330 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय, ऊधम सिंह नगर द्वारा शुक्रवार प्रातः मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘रन फॉर योगा’ दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे शुरू हुई इस जागरूकता दौड़ का उद्देश्य आमजन को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में ‘रन फॉर योगा’ जैसे आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दौड़ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए रिकॉर्ड 330 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम छह-छह प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बिरेन्द्र सिंह रौतेला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित विभाग के चिकित्साधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की।

आयोजन में डॉ. सोनल, डॉ. भावना जोशी, डॉ. सुरेंद्र कुमार पपनेजा, डॉ. धर्मेंद्र सोनी, डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. मीना अधिकारी, डॉ. ऋषि गुप्ता सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *