*गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता को रुद्रपुर राउंडटेबल ने निकाली रैली*
रुद्रपुर। गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रुद्रपुर राउंडटेबल की ओर से रैली 6.0 का आयोजन किया गया। गिल रिसोर्ट से रैली का फ्लैग ऑफ राउंडटेबल इंडिया के एरिया चेयरमैन टेबलर आयुष अग्रवाल और रुद्रपुर राउंडटेबल के चेयरमैन टेबलर आयुष गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
रैली में करीब 60 वाहनों ने हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली टांडा फॉरेस्ट रेंज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान राउंडटेबल के सदस्यों और करीब 200 अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और लोगों को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए प्रेरित किया।
रैली में रुद्रपुर राउंडटेबल के सदस्य विक्रम अग्रवाल, गौरव अरोरा, अमित जिंदल, गौतम साहनी, श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रजत मित्तल, शुभम अग्रवाल, हरदीप ढिल्लों, आयुष गर्ग, राहुल गांधी, अक्षत मिद्धा, वैभव बत्रा, चिरंजीव सिंह, अंकुर श्यामपुरिया, सौरभ सिबल, निखिल गावा, अर्शदीप सिंह, ईशान गावा, जतिन जिंदल, पृथ्वी, अंशुल और गुर्जीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पटना, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर और बनारस से आए राउंडटेबल के सदस्यों ने भी रैली में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। रुद्रपुर राउंडटेबल की महिला एसोसिएशन लेडीज सर्कल की सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
राउंडटेबल इंडिया की ओर से रैली को व्यापक रूप देने के लिए फ्रीडम ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। रुद्रपुर राउंडटेबल ने लालपुर और कीरतपुर के सरकारी स्कूलों में टॉयलेट ब्लॉक एवं कक्षाओं की मरम्मत में सहयोग किया है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आवास विकास स्थित एक पार्क को भी गोद लिया गया है।
संस्था की प्रमुख मुहिम ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ शिक्षा के क्षेत्र में तथा ‘प्रोजेक्ट हील’ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए कार्य कर रही है। राउंडटेबल द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को इन्हीं अभियानों के तहत जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में लगाया जाता है। संस्था से जुड़े 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा समाज में शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर योगदान दे रहे हैं।


