72वां वार्षिक विशाल जागरण, हवन-पूजन एवं भंडारा संपन्न
72वें वार्षिक जागरण में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया संतों का आशीर्वाद
गुरु गायत्री नाथ महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे राजकुमार ठुकराल
श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पहुंचे राजकुमार ठुकराल
प्रेम आश्रम धाम में हवन-पूजन एवं भंडारे में शामिल हुए राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर। संपतपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वें वार्षिक विशाल जागरण, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दादा गुरु श्री श्री 1008 भरव नाथ महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। वहीं कई दिनों से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का भी विधिवत समापन हुआ। कथा समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और मानव कल्याण के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी प्रेम आश्रम धाम पहुंचकर गुरु गायत्री नाथ महाराज एवं कथा व्यास स्वामी राम जी दास विशिष्ठ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा व्यास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत-महापुरुष समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा प्रदान करते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में प्रेम आश्रम धाम न्यास समिति के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इंदर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा, सुमन, शकुंतला रानी सुखीजा, वर्षा छाबड़ा, मीनू हुड़िया, शशि भुसरी, कांता मक्कड़, शोभा फुफ्टेला, रजनी, सीमा सेतिया, सोनिया, सुदेश छाबड़ा, राधा रानी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







