सेना के जवान की मौत पर शोक जताने पहुंचे राजकुमार ठुकराल, परिजनों को बंधाया ढांढस

Spread the love

छुट्टी पर आए सेना के जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रुद्रपुर। अवकाश पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार देर रात अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कीरतपुर स्थित एकता विहार निवासी 41 वर्षीय भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की फील्ड रेजीमेंट में लेह-लद्दाख में तैनात थे। वह कुछ दिन पूर्व अवकाश पर अपने घर आए थे। रविवार देर रात करीब तीन बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जवान के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे तथा दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पोस्टमार्टम हाउस और कीरतपुर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। सेना के अधिकारी भी जवान के आवास पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

भवान सिंह भंडारी अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *