दादा गुरु भैरवनाथ महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन
भारतीय संस्कृति अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : भारत भूषण चुघ
विशाल जागरण व भंडारे में भारत भूषण चुघ ने दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश
प्रेम आश्रम धाम में भारत भूषण चुघ ने संत महात्माओं का किया अभिनंदन
भैरवनाथ महाराज जन्मोत्सव पर भारत भूषण चुघ ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दे गया आयोजन : भारत भूषण चुघ
रुद्रपुर। दादा गुरु श्री श्री 1008 श्री भैरवनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेम आश्रम धाम, संपतपुर जाफरपुर में 72वां वार्षिक विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री गुरु गायत्री नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्ति ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
एक सप्ताह तक चलने वाले धार्मिक आयोजन के चौथे दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी रामजी दास महाराज ने रामचरित, भगवान श्रीकृष्ण अवतार एवं नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर विभिन्न लीलाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण सभी कलाओं में निपुण थे और उन्होंने अपने कार्यों से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार तथा राजकुमार सीकरी ने श्री गुरु गायत्री नाथ जी महाराज एवं कथा व्यास स्वामी रामजी दास महाराज को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भूषण चुघ ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है, जबकि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जगदीश सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, शिव शर्मा, राजकुमार भुसरी, पुरुषोत्तम छाबड़ा, मनीष छाबड़ा, तीरथ राम सीकरी, सुभाष बत्रा, मनोज छाबड़ा, विशाल छाबड़ा, लवली, राहुल, आशु बेहड़, कृष्ण लाल चावला, सचिन छाबड़ा, गुलशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।







