वाल्मीकि समाज ने किया स्वागत, नितिन चरण वाल्मीकि के मनोनयन पर जताया आभार
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर उमड़ा वाल्मीकि समाज, किया सम्मान
राजेश शुक्ला के प्रयासों से मिला समाज को सम्मान: सरपंच राकेश वाल्मीकि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय पर समाज ने जताई कृतज्ञता
राजेश शुक्ला बोले—वंचित वर्गों को मिल रहा है हक और सम्मान
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर वाल्मीकि समाज में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में बुधवार को समाज के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के सरपंच राकेश वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सदैव सर्व समाज के हित में कार्य करते रहे हैं और हर वर्ग से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों के चलते ही प्रदेश सरकार ने नितिन चरण वाल्मीकि को सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित कर समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए समस्त वाल्मीकि समाज प्रदेश सरकार एवं राजेश शुक्ला का आभारी है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। नितिन चरण वाल्मीकि का आयोग में मनोनयन समाज के लिए गर्व का विषय है, जिससे समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मैकिल, धीरज लाल, मुकेश कुमार, रमेश वाल्मीकि, ईशा चरन, छत्रपाल सिंह, पप्पू लाल, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, विवेक कुमार, अंकित कुमार, राजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नरेश कुमार, शिवम कुमार, राजीव वाल्मीकि, संदीप धानुक, मोंटी वाल्मीकि, सौरभ कुमार, अक्षय रावत, जेकब सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।







