*मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई वार्ता, भारत-इस्राएल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर*

*मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई वार्ता, भारत-इस्राएल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर*

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इस्राएल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुई निरंतर प्रगति की समीक्षा की तथा दोनों देशों के पारस्परिक हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बातचीत में रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, व्यापार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement