अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर योग साधना केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास। , योग दिवस पर राजकुमार ठुकराल बोले— स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर योग साधना केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर, अंजलि नागपाल, अनु गुलाटी, अंजली नारंग, उमा जिंदल, आरती, गुरमीत कौर, ज्योति कालरा, ज्योति गर्ग, मंजू अरोड़ा, प्रीति बंसल, पुष्पा गर्ग, सविता अग्रवाल, वेदिका खुराना, वंदना गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *