*विधायक शिव अरोरा ने जिला अस्पताल मे नवजात शिशुओ को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान 2026 (NID) की शुरुआत* 

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा ने जिला अस्पताल मे नवजात शिशुओ को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान 2026 (NID) की शुरुआत*

 

रुद्रपुर। जिला अस्पताल,रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा ने नवजात शिशुओ को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान (NID) 2026 की शुरुआत।

इस अवसर पर जिला अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों द्वारा विधायक शिव अरोरा का पुष्प भेट कर स्वागत किया, तो विधायक अरोरा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा वर्ष 2024 के बाद एक बार फिर रुद्रपुर जिला अस्पताल मे नेशनल पल्स पोलियो दिवस(NID) 2026 जो 28 जून से 30 जून तक रहेगा, जिसमे रुद्रपुर क्षेत्र मे 41477 बच्चोँ को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने हेतु 147 बूथ, 30 बूथ सुपरवाइजर, 108 सुपरवाइजर घर घर टीमें, 11 ट्रांजिष्ट टीम एवं 1 मोबाइल टीम बनायीं गई है जो इस अभियान को युद्ध स्तर पर करने का कार्य करेंगे।

वही विधायक द्वारा जिन माँ के नवजात शिशु को पोलियो ड्राप पिलाई गई उनमे सुनीता चौहान, वैशाली भट्ट, निधि, छाया, पूजा आदि महिलाओ के बच्चे शामिल थे।

 

विधायक बोले पल्स पोलियो अभियान जो 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर उनको गंभीर बीमारियां होने से बचने हेतु कारगर साबित होता है, वर्ष 2011 में भारत पोलियो मुक्त हो गया था।

तो वहीं इससे पहले यह अभियान 2024 में शुरू किया था वही एक बार फिर 28 जून 2026 से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई उन्होंने सभी क्षेत्रवासियो अपील की पल्स पोलियो अपने-अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाये और सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान में सहयोग करें।

 

इस दौरान केके अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एम के तिवारी प्रमुख अधीक्षक, एस पी सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ मीनाक्षी सुमन, डॉ जुनेद नोडल अधिकारी पल्स पोलियो अभियान, पंकज गुसाई, नन्दलाल, प्रदीप महर, हेम चंद्र पंत, दीपा जोशी, अरुण बघेल, भैरव दत्त आदि लोग मौजूद रहें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *