*विधायक शिव अरोरा ने मकरदपुर क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि के टिन शेड के निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण* 

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा ने मकरदपुर क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि के टिन शेड के निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण*

 

रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर के अंतर्गत ग्रामसभा बरिराई के गांव मकरन्दपुर में विधायकनिधि से स्वीकृत 25 लाख की लागत के विशाल टीन शेड के निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक शिव अरोरा द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मकरन्दपुर गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक शिव अरोड़ा का गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया

इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुकंदपुर गांव में यह विशाल टिन शेड के निर्माण से इसका लाभ सार्वजनिक बैठक , धार्मिक, सामाजिक आयोजन अब आसानी से किया जा सकेंगे, निश्चित रूप से टिन शेड के निर्माण की मांग बहुत लंबे समय से चली आ रही थी 25 लाख की लागत से यह विशाल टिन शेड का निर्माण विधायक निधि से मेरे द्वारा करवाया गया मैं इससे पहले भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के आने को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी अनेकों स्थान पर टिन शेड का निर्माण कार्य कराया, उन्होंने कहा पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में रुद्रपुर क्षेत्र जो विकास के क्रम में पीछे रहा गया था वह अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जिसमें बहुत महत्वाकांक्षी बड़ी-बड़ी योजनाओं से लेकर हमने बहुत बड़ी बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य भी कराया जो पिछले 12 से 15 वर्षों से जर्जर हाल में पड़ी थी।

विधायक शिव अरोड़ा बोले विकास कार्य में कोई कमी नहीं है विपक्ष सिर्फ झूठ और ब्रह्म की राजनीति कर रहा है क्योंकि उसके पास सिर्फ आलोचनाओं के अलावा कुछ बचा नहीं जबकि जनता भाजपा सरकार व उनके विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को हाथों हाथ ले रही है और उनकी सराहना भी कर रही है, हमने जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख का इलाज हो या गरीबों को मिलने वाला फ्री राशन, ईएसआई कार्ड पर श्रमिकों का मुफ्त इलाज और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना गारंटर का मुद्रा लोन जिससे वह स्वयं का व्यापार कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, ऐसी बहुत सी योजना केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जाए हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं जबकि विपक्ष झूठ की राजनीति और झूठी बातो से जनता को भ्रमित करता आया लेकिन जनता अब समझ चुकी है जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी मैं भाजपा सरकार के साथ है और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज गति से विकास कार्य कर रहा है।

 

 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश विश्वास किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज बीडीसी महेंद्र सैनी, मन्नू चौधरी, दयाल सिकदार, प्रतिश बाला, इंद्रपाल चौधरी, गुरबाज दुमरा, प्रकाश कुमार, सूरज, ममता देवी, रानी मंडल, सुरजीत, मोहन सिंह, गुरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *