*स्वर्गीय अभिषेक को महापौर विकास शर्मा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

*स्वर्गीय अभिषेक को महापौर विकास शर्मा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने बरेली से स्वर्गीय अभिषेक के पार्थिव शरीर को रुद्रपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचाकर शोकाकुल परिजनों को सौंपा। इस भावुक एवं पीड़ादायक अवसर पर महापौर ने परिजनों के साथ खड़े होकर दिवंगत अभिषेक को कंधा दिया और अंतिम विदाई में शामिल हुए।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अभिषेक की माता नगर निगम रुद्रपुर में कर्मचारी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में परिवार के साथ खड़ा होना उनका दायित्व और फर्ज है। अभिषेक के असमय निधन से वह बेहद व्यथित हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु स्वर्गीय अभिषेक को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल माता सहित समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

Advertisement
Advertisement
Advertisement