*कोलंबिया में भीषण भूकंप, 200 के करीब मौतें* *पश्चिमी हिस्से में जारी है राहत एवं बचाव अभियान*

Spread the love

*कोलंबिया में भीषण भूकंप, 200 के करीब मौतें*

*पश्चिमी हिस्से में जारी है राहत एवं बचाव अभियान*

कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप का केंद्र देश के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्र में बताया गया है। मंगलवार तक भूकंप से मरने वालों की संख्या करीब 200 पहुंच गई थी। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

भूकंप से पेरेरा शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां करीब 101 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, देश के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में भी भूकंप ने भारी नुकसान पहुंचाया और करीब 95 लोगों की जान चली गई। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है तथा प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *