*पंतनगर किसान मेले में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज को मिला प्रथम पुरस्कार*
पंतनगर। 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल कर गौरव बढ़ाया। पुरस्कार मिलने पर संस्थान की टीम में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह में पूर्व विधायक शुक्ला, उपाध्यक्ष नामधारी, विश्वविद्यालय के कुलपति शिवेंद्र कश्यप एवं निदेशक विस्तार जितेंद्र क्वात्रा ने जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज की टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए विद्या राम, दिवाकर, वंदना, अरुण, अमरिंदर, मुस्कान, कपिल, सविता सहित पूरी JGI टीम को बधाई दी गई।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज किसानों को बेहतर कृषि तकनीक एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


