प्री-मानसून का असर तेज, 28–30 अप्रैल तक देशभर में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 27 अप्रैल:
प्री-मानसून की सक्रियता के साथ देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 28, 29 और 30 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तरपश्चिम भारत के राज्यों—उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
दक्षिण भारत के राज्यों—केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश—में भी तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून का असर स्पष्ट रहेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
वहीं पश्चिम भारत में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष प्री-मानसून गतिविधियां तेज रह सकती हैं, हालांकि बारिश पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ने की संभावना भी बनी हुई







