जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को पहुंचाया अस्पताल

किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नियमित प्रातःकालीन जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरुवार को जनसेवा और मानवता की मिसाल देखने को मिली। प्रतापपुर कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान एक वृद्ध महिला की गंभीर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वयं उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर कॉलोनी निवासी करीब 70 वर्षीय रामवती पत्नी श्रीकृष्ण कुमार ने पूर्व विधायक को बताया कि वह लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई है। महिला ने बताया कि उनके बेटे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं तथा घर में केवल उनके बुजुर्ग पति हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज तिवारी से संपर्क कर महिला की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी। चिकित्साधीक्षक के निर्देश पर महिला का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया गया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला न समझे। बुजुर्गों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है और वह सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *