*बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल*

Spread the love

*बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल*

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के पास मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:05 बजे हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम से 3:09 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि कार संख्या UK05 TA 5045 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने नरेन्द्र राम (32) पुत्र हेम राम, निवासी ग्राम बांस महतोली, चंडाक, जिला पिथौरागढ़ को मृत घोषित कर दिया। हादसे में हरी राम (60) पुत्र दानी राम, रोहित कुमार (26) पुत्र जगदीश राम और जमन राम (63) पुत्र लक्ष्मण राम घायल हुए हैं। रोहित कुमार वाहन चालक बताया गया है।

हरी राम के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं रोहित कुमार और जमन राम की हालत सामान्य बताई जा रही है।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *