मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को बड़ी राहत: बजट 2026-27 को भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक

Spread the love

केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला रोडमैप

– भाजपा जिला कार्यालय में ‘बजट पर चर्चा’ आयोजित, बजट की बारीकियों पर हुआ मंथन

 

रुद्रपुर । केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 के प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने और इसकी बारीकियों को समझने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस ऐतिहासिक बजट का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बजट को दूरदर्शी, समावेशी और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला बताया।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि जनकल्याण को समर्पित एक संकल्प पत्र है। उन्होंने बजट के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग उत्तराखंड सहित पूरे देश के विकास को नई दिशा देंगे। विधायक ने विशेष रूप से हर जिले में गर्ल हॉस्टल और तीन नए एम्स की स्थापना के प्रस्ताव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक आईटीआर रिवाइज करने की सुविधा और टीसीएस दरों में कटौती से मध्यम वर्ग और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए घोषित बूस्टर डोज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करेगा। जिंदल ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (ैडम्) के लिए 10 हजार करोड़ के ग्रोथ फंड और तकनीक आधारित कुशल वर्कफोर्स तैयार करने के लिए रिसर्च सेंटरों पर फोकस करने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना सरकार की सफलता का प्रमाण है।

 

महापौर विकास शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बायो-फार्मा शक्ति योजना के तहत 10 हजार करोड़ का प्रावधान कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के इलाज को सस्ता करेगा, जिससे गरीब परिवारों को संजीवनी मिलेगी। उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए प्रस्तावित श्ैभ्म्श् (ैमस-िीमसच म्दजतमचतमदमनत) कम्युनिटी स्टोर को महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। विकास शर्मा ने यह भी कहा कि बजट में पर्यावरण और पर्यटन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ईको-फ्रेंडली ट्रेल विकसित की जाएंगी।

 

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हिमांशु शुक्ला, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, और प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने भी बजट के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बजट में खेलो इंडिया मिशन और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के लिए किए गए प्रावधान युवाओं को नए अवसर प्रदान करेंगे।

 

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, प्रीती धीर, स्वाति शर्मा, पिंकी चौर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, मंडल महामंत्री जितेंद्र संदू, रचित सिंह और रोहित भट्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बजट को जन-जन का बजट करार दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *