‘न व्यापारी को राहत, न किसान को सहारा’ बजट पर संजय जुनेजा की तीखी प्रतिक्रिया

*बजट पर प्रतिक्रिया*

 

केंद्र सरकार द्वारा जो आज बजट जारी किया गया है उस बजट को रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने पूरी तरह से फीका बताया है साथ ही कहा कि इस बजट में व्यापारी, किसान, गरीब, छात्रों, बेरोजगारों सहित सभी तबके को कुछ नहीं मिला है, यह बजट किसी को भी समझ नहीं आया है। बजट में महंगाई को रोकने का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है साथ ही MSME सेक्टर में जो ग्रोथ फंड दिखाया गया है मगर नजर नहीं आता है।

इस बजट से न केवल आम आदमी निराश हुआ है बल्कि शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है जिससे देश के लाखों करोड़ों रुपए स्वाहा हो गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement