*खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित*

Spread the love

*खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित*

जम्मू। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। शनिवार को जम्मू स्थित बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का कोई नया जत्था रवाना नहीं हुआ।

मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में 11 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। मौसम में सुधार और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू किए जाने का निर्णय लिया जाएगा।

यात्रा स्थगित होने के कारण बेस कैंप में मौजूद श्रद्धालुओं को भी प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति के अनुसार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *