*_लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर डिबेट शुरू_*

*_लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर डिबेट शुरू_*
एक बार स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई. इसके बाद कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सदन में पेश किया. इसके बाद प्रस्ताव पर डिबेट शुरू हुई.
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने पिछले कई वर्षों से डिप्टी स्पीकर को नियुक्त नहीं किया है, जिससे संवैधानिक खालीपन बन गया है. उन्होंने आगे कहा कि सदन को एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए जो प्रस्ताव पर बहस के दौरान कार्यवाही की अध्यक्षता करेगा.
इस पर, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की आपत्तियां बेबुनियाद हैं.

जनता को गुमराह कर रही सरकार: राम गोपाल यादव

महाराष्ट्र और कर्नाटक में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “पूरी दुनिया में कमी है, लेकिन हमारी सरकार यह कहकर जनता को गुमराह कर रही है कि LPG, पेट्रोल, डीजल का काफी स्टॉक है. भारत में आने वाला 80% कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से आता है, जो अभी बंद है. सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश को नुकसान हो रहा है.”

युद्ध से पहले प्रधानमंत्री मोदी इजराइल में क्या कर रहे थे? संजय राउत का सवाल

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा चलता रहेगा. कल (सोमवार को), दोनों सदनों में मिलिड ईस्ट में युद्ध का भारत पर क्या असर होगा, इस पर मांग उठी. युद्ध का क्या असर होगा, इस पर बात करना देश के हित में है, लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती. विदेश मंत्री ने कल “शांति” की बात की, जबकि हमारे देश के आस-पास के इलाकों में अशांति है. युद्ध से पहले प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) इजराइल में क्या कर रहे थे?…”

Advertisement
Advertisement
Advertisement