भानु प्रताप पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Spread the love

भानु प्रताप पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

“सशक्त बेटियाँ, आत्मविश्वास से भरा कल” थीम पर आयोजित हुई कार्यशाला

डॉ. प्रियंका सिंगरोरे ने छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं एचपीवी रोकथाम की दी जानकारी

विद्यालय में आयोजित जागरूकता सत्र में छात्राओं ने सीखे स्वास्थ्य के मूल मंत्र

किशोरावस्था जीवन का संवेदनशील चरण, सही मार्गदर्शन जरूरी : महेश चंद्रा

 

रुद्रपुर। छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भानु प्रताप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को किशोरावस्था स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। “सशक्त बेटियाँ, आत्मविश्वास से भरा कल” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम स्कूल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यशाला में किशोरियों को शारीरिक, भावनात्मक एवं मानसिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सिंगरोरे रहीं। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, एचपीवी रोकथाम, टीकाकरण जागरूकता तथा किशोरावस्था में स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं।

डॉ. प्रियंका ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक आत्मसम्मान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्रीमती दीपिका रस्तोगी ने किया। शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने भी छात्राओं को प्रेरित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण चरण होता है। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, ज्ञान एवं आत्मविश्वास प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को जागरूक, अनुशासित एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश दिया गया। छात्राओं ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक सत्र के आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *