मुंबई। अभिनेता राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा फिल्म निर्माण के लिए लिया गया बैंक ऋण ब्याज सहित बढ़कर 16.61 करोड़ रुपये हो गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर ऋण का भुगतान नहीं होने पर बैंक ने उनकी गिरवी रखी गई संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बैंक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, गिरवी रखी गई संपत्तियों की 9 सितंबर 2026 को नीलामी की जाएगी। बैंक ने इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य करीब 3.19 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। यदि निर्धारित तिथि तक बकाया राशि का निपटारा नहीं किया गया, तो बैंक नीलामी की कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।







