*नई दिल्ली: भारत में हो गया दुनिया को दहला देने वाला कांड, AI ने कर दी पूरे परिवार की हत्या* 

Spread the love

*नई दिल्ली: भारत में हो गया दुनिया को दहला देने वाला कांड, AI ने कर दी पूरे परिवार की हत्या*

 

 

*नई दिल्ली:* आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। यह उदाहरण कोई साधारण मामला नहीं है। भारत के बैंगलूरू में AI ने एक पूरे परिवार की हत्या कर दी है। जी हाँ! आपने ठीक पढ़ा है। AI ने एक साथ पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया है। अब सवाल उठाया जा रहा है कि क्या किसी कत्ल के मामले में टेक्नोलॉजी को आरोपी बनाकर AI के विरूद्ध मुकदमा चलाया जा सकता है? दुनिया को दहलाने वाली इस घटना में एक लडक़ी तथा उसका लिव-इन-पार्टनर पकड़े गए हैं। पकड़े जाने पर उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने पूरे परिवार की हत्या AI के निर्देश पर की है।बहुत चौंकाने वाला है पूरा मामला, हिल गई पूरी दुनिया

 

AI के द्वारा पूरे परिवार की हत्या कर देने का यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। इस मामले को लेकर AI का इस्तेमाल करने वाली पूरी दुनियां अचानक हिल गई है। मामला भारत के बैंगलुरू में स्थित केआरपुरम की सांईग्रीन होम एपार्टमेंट से जुड़ा हुआ है। इस एपार्टमेंट में रहने वाली 24 साल की श्वेता तथा 25 साल का केनेथ आपस में लिव-इन पार्टनर थे। वे दोनों लम्बे समय से बेंगलुरु के साईं ग्रीन होम अपार्टमेंट में रह रहे हैं। दोनों ही अच्छे परिवार से हैं। श्वेता के पिता सोमा सुंदर एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि केनेथ के पिता एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक पीएसयू में नौकरी करते हैं। खुद श्वेता बेंगलुरु के एक आईटी कंपनी में काम करती थी। जबकि केनेथ भी टेक कंपनी से जुड़ा हुआ था। बीच में श्वेता की नौकरी चली गई। तब उसने अपनी मां मुथुलक्ष्मी से 50 लाख रुपये उधार लिए थे। ये पैसे उसने अपने लिव-इन पार्टनर केनेथ पर खर्च कर दिए। अब श्वेता को लगा कि उसकी मां पैसे वापस मांगेगी। पर पैसे उसके पास थे नहीं और वो उसे लौटाना भी नही चाहती थी। बस इसी 50 लाख रुपये के लिए एक बेटी ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार को ही मार डालने का फैसला किया। परिवार में मां मुथुलक्ष्मी के अलावा श्वेता के पिता सोमा सुंदर और छोटी बहन सुप्रिया थी।

 

*6 महीने पहले किया था हत्या का फैसला:*

 

मां-बाप और बहन को मारने का फैसला श्वेता और केनेथ ने 6 महीने पहले किया था। इसके बाद पिछले 6 महीने से दोनों इस बात की प्लानिंग कर रहे थे कि एक साथ तीन तीन कत्ल कैसे किया जाएं। अब चूंकि दोनों टेक्नोलॉजी के माहिर थे, लिहाजा फुल प्रूफ ट्रिपल मर्डर के लिए उन्होंने टेक्नोलॉजी की मदद लेने का फैसला किया और इसी के बाद उनकी साजिश में AI की एंट्री होती है। AI इसलिए कि ये वो राजदार बन सकता था, जो इंसानों की तरह धोखा नहीं देता, ना राज़ फाश करता, ना अपना मुंह खोलता और बस यहीं से AI से तीन कत्ल के तरीके और फिर पुलिस से कैसे बचा जाए उसके जवाब पूछने शुरु कर दिए। यहां हम आपको बताते हैं कि श्वेता और केनेथ ने AI से कौन—कौन से सवाल पूछे थे?

 

*सवाल नम्बर—1:* तीन लोगों का मर्डर एक साथ कैसे किया जा सकता है?

 

*सवाल नम्बर—2:* वो कौन सा केमिकल है जो ख़ून के धब्बों को मिटा देता है?

 

*सवाल नम्बर—3:* कत्ल के बाद लाश की पैकिंग कैसे की जाती है?

 

*सवाल नम्बर—4:* लाश को घर के बाहर कैसे ले जाया जाता है?

 

*सवाल नम्बर—5:* घर के अंदर कोई हमला करे तो उसका सामना कैसे किया जाए?

 

*सवाल नम्बर—6:* – क्या क्लाउड किचन के लिए बनाई गई भट्टी में लाशों को जलाकर सबूत मिटाए जा सकते हैं?

 

*ऐसे पूरा किया प्लान:*

 

पूरे 6 महीने तक AI टूल की मदद से श्वेता और केनेथ क़त्ल के तरीके सीखते रहे। फिर AI के बताए जवाब के हिसाब से ही केनेथ ने इसी अपार्टमेंट के अपने घर में एक क्लाउड किचन तैयार किया। AI की मदद से ही उसने खुद से लोहे की भट्टी तैयार की। दरअसल, केनेथ खुद अपना क्लाउड किचन शुरु करने की सोच रहा था। जब सारी तैयारी मुकम्मल हो गई तब कत्ल की बारी आई। 22 जून को श्वेता ने सबसे पहले अपनी मां को बहाने से साई ग्रीन होम के अपार्टमेंट में मिलने के लिए बुलाया। अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर G03 में श्वेता और केनेथ साथ रहते थे। इसी फ्लैट में मां के दाखिल होते ही केनेथ और श्वेता ने अचानक चाकुओं से मां पर हमला बोल दिया। श्वेता की मां पर दोनों ने चाकू के कुल 26 वार किए थे। मां की मौत के थोड़ी देर बाद अब श्वेता के पिता और छोटी बहन को उसी फ़्लैट में बुलाया जाता है। इसके बाद उन दोनों पर भी उसी तरह चाकू से अनगिनत वार किए जाते हैं। चाकू के वार के बाद श्वेता और केनेथ को लगता है कि तीनों मर चुके हैं। इसी के बाद घर में तीनों लाश छोड़कर फ्लैट को बंद कर अब श्वेता और केनेथ श्वेता की मां के घर पहुंचते हैं। वहां से जो भी कैश या जेवर मिलते हैं, उन्हें समेट कर दोनों एक बैग में सारा सामान डालकर पुडुचेरी के लिए निकल जाते हैं।

 

*पुलिस ने दोनों को दबोचा तो खुला पूरा मामला:*

 

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ में श्वेता ने पुलिस को बताया कि मेरी मां ने पूरी ज़िंदगी मुझे कंट्रोल किया। उसने कभी मुझे आज़ादी से कुछ करने नहीं दिया। मेरी मां ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, इसीलिए मैंने उसे मार डाला। श्वेता ने ये भी कहा कि उसने अकेले ही अपने मां बाप और बहन को मारा। केनेथ ने सिर्फ उसकी मदद की थी। दोनों से इसी पूछताछ के बाद कत्ल की सारी कहानी सामने आई और उसी कहानी में AI की कहानी भी थी। दोनों के बयान के बाद जब पुलिस ने उनके लैपटॉप को खंगाला तो सर्च इंजन में केनेथ और श्वेता की तीन कत्ल को लेकर पूछे गए सारे सवाल और उनके जवाब भी मिल गए। अब चूंकि क़त्ल के तरीके को लेकर जवाब AI दे रहा था तो बेंगलुरु पुलिस ने ये तय किया कि इस ट्रिपल मर्डर में श्वेता और केनेथ के साथ-साथ उस AI टूल को भी आरोपी बनाया जाए। हालांकि अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने उस कंपनी से AI के बारे में और जानकारी जरूर मांगी है।

 

*AI से हत्या के विषय में क्या बोले एक्सपर्ट:*

 

दुनिया भर को चौंकाने वाले इस मामले से एक्सपर्टस भी हैरान हैं। एक्सपर्टस का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध और तकनीकी विकास का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता रहा है, लेकिन बेंगलुरु के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश तैयार करने के लिए मुख्य आरोपी ने महीनों तक AI चैटबॉट से सलाह ली। एक्सपर्टस के अनुसार, यह मामला केवल तीन लोगों की हत्या का नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के संभावित दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण बन गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी ने लंबे समय तक AI चैटबॉट से हत्या की योजना, संभावित जोखिम और अन्य पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछे थे। बाद में डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जांच आगे बढ़ी। रिपोर्टों के मुताबिक, यह कोई अचानक किया गया अपराध नहीं था। जांच में दावा किया गया है कि कथित आरोपियों ने कई महीनों तक योजना बनाई और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया। पुलिस अब मोबाइल फोन, लैपटॉप, चैट हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही है।

 

*दुनिया भर के सामने नया सवाल:*

 

इस घटना ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या अत्याधुनिक AI तकनीक का दुरुपयोग रोकने के लिए और अधिक मजबूत सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि AI स्वयं निर्णय नहीं लेता, बल्कि उपयोगकर्ता के निर्देशों के आधार पर जवाब देता है। इसलिए अपराध की जिम्मेदारी इंसानों की होती है, लेकिन ऐसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा उपायों और निगरानी को लगातार मजबूत करने की जरूरत है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जुटाए जा रहे डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य अदालत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जांच पूरी होने और न्यायालय में सुनवाई के बाद ही अंतिम रूप से यह तय होगा कि आरोप किस सीमा तक सिद्ध होते हैं।

 

*देश-दुनिया के लिए चेतावनी:*

 

यह मामला केवल एक सनसनीखेज हत्या का नहीं, बल्कि उस दौर की चेतावनी भी है जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी शक्तिशाली तकनीक का गलत इस्तेमाल गंभीर अपराधों में करने की कोशिश की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि AI का उपयोग समाज के हित में हो, इसके लिए तकनीकी कंपनियों, सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मिलकर सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना होगा।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *