*प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगी मीना शर्मा*
*रुद्रपुर से हल्द्वानी जाएंगी पूर्व पालिका अध्यक्ष, पहली बार बैठक में शामिल होने को लेकर उत्साहित*
रुद्रपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी के होटल विंटेज ग्रीन में आयोजित होने वाली बैठक में रुद्रपुर की पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीना शर्मा भी शामिल होंगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मीना शर्मा ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार शामिल होने का अवसर मिलने से वह उत्साहित हैं।
मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनिंदा सदस्यों के साथ शामिल होना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन की दृष्टि से उनके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के सांसद, मंत्री, विधायक, संगठन के महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यसमिति के सदस्यों का मार्गदर्शन किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।