*_’जब से नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह विभाग.. बिहार में अपराधी बेलगाम’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला_*

*_’जब से नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह विभाग.. बिहार में अपराधी बेलगाम’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला_*

पटना: कई दिनों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार की तारीफ भी कर दी. यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने जब से गृह विभाग छोड़ा है, बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है. डिप्लोमेसी के तहत विपक्ष के नेता ने कहा कि ये पहली बार है कि नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं है.

सीएम पर तेजस्वी का हमला: विधानसभा में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं और राज्य में आए दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है.

बढ़ गईं हैं अपराध की घटनाएं: तेजस्वी यादव यहीं नही रुके लगे हाथों उन्होंने अपरोक्ष रूप उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला कर दिया कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग छोड़ा है, तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. जैसे ही गृह विभाग उनके हाथ से गया, बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं.

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं और राज्य में आए दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग छोड़ा है, तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. जैसे ही गृह विभाग उनके हाथ से गया, बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं.”- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा

 

विपक्ष को नहीं दिया जाता बोलने: इस दौरान तेजस्वी यादव का दर्द भी छलका, उन्होंने ये भी कहा कि जब उनके विधायक सदन में सवाल उठाते हैं, तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता. कोई भी सवाल करता है तो सत्तारूढ़ दल के विधायक हंगामा करने लगते है. ये लोग जनता की आवाज को दबा रहे हैं.

दुष्कर्म की वारदात में बढ़ोतरी: बिहार में आए दिन दुष्कर्म की घटनाओं पर विपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार में आए दिन बच्चियों के साथ जिस तरह की दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है. बलात्कारियों पर कोई अंकुश नही है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं.

राज्यसभा चुनाव पर नहीं खोला पत्ता: वहीं, राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने पत्ते नहीं खोले. बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है. चार सीटों पर एनडीए की जीत तय है लेकिन असली लड़ाई पांचवी सीट के लिए है. इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी समय है, समय आने पर सब कुछ तय हो जाएगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement