*विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी* *मंगलवार से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र, सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के आसार*

*विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी*

*मंगलवार से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र, सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के आसार*

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सरकार के मंत्री और विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वहीं, देहरादून से गैरसैंण की ओर रवाना हुए मंत्रियों और अन्य नेताओं के काफिलों के चलते क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। सरकारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर हलचल भी बढ़ती नजर आई।

विधानसभा सत्र के मद्देनजर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है।

मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में सत्र के दौरान सदन में होने वाली बहस और सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement