*अजय गणपति के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, चार नशा तस्कर गिरफ्तार*

ऑपरेशन प्रहार: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 24.43 ग्राम स्मैक बरामद

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के नानकमत्ता, आईटीआई और काशीपुर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 24.43 ग्राम अवैध स्मैक, 4,200 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये से अधिक आंकी है।

नानकमत्ता में दो महिलाएं गिरफ्तार:

कोतवाली नानकमत्ता व चौकी प्रतापपुर पुलिस ने कृष्णा कौर (38) निवासी कौंदाखेड़ा और संदीप कौर (20) निवासी जोगीठेर प्रतापपुर नंबर-7 को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमश: 5.56 ग्राम और 6.45 ग्राम शुद्ध वजन की स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आईटीआई पुलिस ने युवक को पकड़ा:

कोतवाली आईटीआई पुलिस ने कचनाल गुसाईं रोड स्थित आईआईएम छात्रावास गेट के पास चेकिंग के दौरान प्रेम सिंह (32) निवासी मुकंदपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.87 ग्राम शुद्ध वजन की स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

काशीपुर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:

कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बांसफोड़ान क्षेत्र के अंसार कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान मोहल्ला अल्ली खां निवासी जुनैद उर्फ कुंजा (34) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12.42 ग्राम स्मैक और बिक्री के 4,200 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement