*कुमार ऑटोव्हील्स में अजय गणपति ने किया नई Scorpio-N का शानदार अनावरण* *R18 अलॉय व्हील्स से 540° सराउंड व्यू तक, नई Scorpio-N बनी और भी खास*

Spread the love

कुमार ऑटोव्हील्स में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग

नई Scorpio-N ने दी दस्तक, आधुनिक फीचर्स से लैस एसयूवी की लॉन्चिंग

Scorpio-N का नया अवतार लॉन्च, पैनोरमिक स्काईरूफ समेत कई एडवांस फीचर्स

नई Scorpio-N में तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस का संगम

नई Scorpio-N में सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, एडवांस फीचर्स की भरमार

 

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि. के शोरूम में बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर आईपीएस अधिकारी अजय गणपति रहे। उन्होंने कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल समेत अन्य निदेशकों एवं अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर नए मॉडल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने नई Scorpio-N के आधुनिक फीचर्स, तकनीक और खूबियों की जानकारी ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि नए मॉडल में दमदार डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अत्याधुनिक सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी फीचर्स जोड़े गए हैं।

नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof, 540° Surround View System के साथ Blind View Monitor, नए R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia दिया गया है। इसके अलावा 31.24 सेंटीमीटर का Floating HD Touchscreen Infotainment System और 26.03 सेंटीमीटर का HD Digital Instrument Cluster भी इसमें शामिल है।

ग्राहकों की सुविधा के लिए फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port दिया गया है। वहीं ऑफ-रोड और एडवेंचर ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए Adventure Statistics फीचर के माध्यम से Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force जैसी जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। एसयूवी में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level 2 ADAS, 12-स्पीकर SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम एसयूवी की श्रेणी में खास बनाते हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सिंघल एवं नितिन भी मौजूद रहे। उन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने दोनों अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कंपनी के निदेशकों ने कहा कि कुमार ऑटोव्हील्स में कार्य की गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। इसी प्रतिबद्धता के चलते कंपनी देश के शीर्ष डीलर्स में अपनी पहचान बना सकी है। उन्होंने महिंद्रा वाहनों के रखरखाव एवं सर्विस से जुड़ी जानकारी भी साझा की और कहा कि आने वाले समय में महिंद्रा के कई अन्य सेगमेंट भी ग्राहकों को देखने को मिलेंगे।

महाप्रबंधक सेल्स ने बताया कि नई Mahindra Scorpio-N कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर के अधिकृत महिंद्रा शोरूम में उपलब्ध है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *